सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रहूगण5/10

 पालकी अब भी सीधी चालसे नहीं चल रही है—यह देखकर राजा रहूगण क्रोधसे आग-बबूला हो गया और कहने लगा, ‘अरे! यह क्या? क्या तू जीता ही मर गया है? तू मेरा निरादर करके (मेरी) आज्ञाका उल्लंघन कर रहा है! मालूम होता है, तू सर्वथा प्रमादी है⁠। अरे! जैसे दण्डपाणि यमराज जन-समुदायको उसके अपराधोंके लिये दण्ड देते हैं, उसी प्रकार मैं भी अभी तेरा इलाज किये देता हूँ⁠। तब तेरे होश ठिकाने आ जायँगे’ ⁠।⁠।⁠७⁠।⁠।रहूगणको राजा होनेका अभिमान था, इसलिये वह इसी प्रकार बहुत-सी अनाप-शनाप बातें बोल गया⁠। वह अपनेको बड़ा पण्डित समझता था, अतः रज-तमयुक्त अभिमानके वशीभूत होकर उसने भगवान्‌के अनन्य प्रीतिपात्र भक्तवर भरतजीका तिरस्कार कर डाला⁠। योगेश्वरोंकी विचित्र कहनी-करनीका तो उसे कुछ पता ही न था⁠। उसकी ऐसी कच्ची बुद्धि देखकर वे सम्पूर्ण प्राणियोंके सुहृद् एवं आत्मा, ब्रह्मभूत ब्राह्मणदेवता मुसकराये और बिना किसी प्रकारका अभिमान किये इस प्रकार कहने लगे ⁠।⁠।⁠८⁠।⁠। जडभरतने कहा—राजन्! तुमने जो कुछ कहा वह यथार्थ है⁠। उसमें कोई उलाहना नहीं है⁠। यदि भार नामकी कोई वस्तु है तो ढोनेवालेके लिये है, यदि कोई मार्ग है तो वह चलनेवालेके लिये है⁠। मोटापन भी उसीका है, यह सब शरीरके लिये कहा जाता है, आत्माके लिये नहीं⁠। ज्ञानीजन ऐसी बात नहीं करते ⁠।⁠।⁠९⁠।⁠। स्थूलता, कृशता, आधि, व्याधि, भूख, प्यास, भय, कलह, इच्छा, बुढ़ापा, निद्रा, प्रेम, क्रोध, अभिमान और शोक—ये सब धर्म देहाभिमानको लेकर उत्पन्न होनेवाले जीवमें रहते हैं; मुझमें इनका लेश भी नहीं है ⁠।⁠।⁠१०⁠।⁠।राजन्! तुमने जो जीने-मरनेकी बात कही—सो जितने भी विकारी पदार्थ हैं, उन सभीमें नियमितरूपसे ये दोनों बातें देखी जाती हैं; क्योंकि वे सभी आदि-अन्तवाले हैं⁠। यशस्वी नरेश! जहाँ स्वामी-सेवकभाव स्थिर हो, वहीं आज्ञापालनादिका नियम भी लागू हो सकता है ⁠।⁠।⁠११⁠।⁠। ‘तुम राजा हो और मैं प्रजा हूँ’ इस प्रकारकी भेदबुद्धिके लिये मुझे व्यवहारके सिवा और कहीं तनिक भी अवकाश नहीं दिखायी देता⁠। परमार्थदृष्टिसे देखा जाय तो किसे स्वामी कहें और किसे सेवक? फिर भी राजन्! तुम्हें यदि स्वामित्वका अभिमान है तो कहो, मैं तुम्हारी क्या सेवा करूँ ⁠।⁠।⁠१२⁠।⁠। वीरवर! मैं मत्त, उन्मत्त और जडके समान अपनीही स्थितिमें रहता हूँ⁠। मेरा इलाज करके तुम्हें क्या हाथ लगेगा? यदि मैं वास्तवमें जड और प्रमादी ही हूँ, तो भी मुझे शिक्षा देना पिसे हुएको पीसनेके समान व्यर्थ ही होगा ⁠।⁠।⁠१३⁠।⁠।स्थूलता, कृशता, आधि, व्याधि, भूख, प्यास, भय,कलह,इच्छा,बुढ़ापा, निद्रा, प्रेम, क्रोध अभिमान और शोक -- यह सब धर्म देह अभिमान को लेकर उत्पन्न होने वाली जीव में रहते हैं; आत्मा में इनका लेश भी नहीं होता हैं।


जीने मरने की बात,जितने भी विकारी पदार्थ है, उन सभी में नियमितरूप से देखी जाती है। क्योंकि वह सभी आदि अंत वाले हैं।

भागवत महापुराण स्कंध 5 अध्याय 10 श्लोक 10, 11

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निष्काम भक्ति योग

जड़ भरत 5/9

  जब दस्युराजके पुरोहित बने हुए लुटेरेने उस नर-पशुके रुधिरसे देवीको तृप्त करनेके लिये देवीमन्त्रोंसे अभिमन्त्रित एक तीक्ष्ण खड्ग उठाया ⁠।⁠।⁠१६⁠।⁠।  चोर स्वभावसे तो रजोगुणी-तमोगुणी थे ही, धनके मदसे उनका चित्त और भी उन्मत्त हो गया था⁠। हिंसामें भी उनकी स्वाभाविक रुचि थी⁠। इस समय तो वे भगवान्‌के अंशस्वरूप ब्राह्मणकुलका तिरस्कार करके स्वच्छन्दतासे कुमार्गकी ओर बढ़ रहे थे⁠। आपत्तिकालमें भी जिस हिंसाका अनुमोदन किया गया है, उसमें भी ब्राह्मणवधका सर्वथा निषेध है, तो भी वे साक्षात् ब्रह्मभावको प्राप्त हुए वैरहीन तथा समस्त प्राणियोंके सुहृद् एक ब्रह्मर्षिकुमारकी बलि देना चाहते थे⁠। यह भयंकर कुकर्म देखकर देवी भद्रकालीके शरीरमें अति दुःसह ब्रह्मतेजसे दाह होने लगा और वे एकाएक मूर्तिको फोड़कर प्रकट हो गयीं ⁠।⁠।⁠१७⁠।⁠।  अत्यन्त असहनशीलता और क्रोधके कारण उनकी भौंहें चढ़ी हुई थीं तथा कराल दाढ़ों और चढ़ी हुई लाल आँखोंके कारण उनका चेहरा बड़ा भयानक जान पड़ता था⁠। उनके उस विकराल वेषको देखकर ऐसा जान पड़ता था मानो वे इस संसारका संहार कर डालेंगी⁠। उन्होंने क्रोधसे तड़ककर बड़ा भीषण अट्टहास किया और उ...

Index

७-भरत-चरित्र ८-भरतजीका मृगके मोहमें फँसकर मृगयोनिमें जन्म लेना  ९-भरतजीका ब्राह्मणकुलमें जन्म  १०-जडभरत और राजा रहूगणकी भेंट  ११-राजा रहूगणको भरतजीका उपदेश  १२-रहूगणका प्रश्न और भरतजीका समाधान  १३-भवाटवीका वर्णन और रहूगणका संशयनाश राजाभरत चंचलमृग ब्रह्मज्ञानी जड़भरत हुये। उपदेशक समाधानी भवाटवी - रहुगण के संशयहर्ता हुए।